{ Page-Title / Story-Title }

News Hindi

सूर्यवंशी ट्रेलर – आतंक के खिलाफ जंग में अक्षय कुमार का साथ दे रहे हैं अजय देवगन, रणवीर सिंह

Read in: English


फ़िल्म के पहले ट्रेलर में अक्षय कुमार दृढ़ एटीएस अफसर की भूमिका में मुम्बई पर होनेवाले आतंकी हमले को रोक रहे हैं।

Sonal Pandya

रोहित शेट्टी की आगामी सूर्यवंशी (२०२०) में उनकी पुरानी फ़िल्मों की मर्दानगी, एक्शन और देशभक्ति को तीन गुना कर के पेश किया गया है। यह फ़िल्म सिंघम (२०११) और सिम्बा (२०१८) की स्पिन-ऑफ़ है जिसमे वीर सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) का मुम्बई में नेतृत्व कर रहे हैं।

अजय देवगन के सिंघम की आवाज़ में वीर सूर्यवंशी का परिचय करवाया जाता है, जो मुम्बई पर होनेवाले आतंकी हमले की खोजबीन कर रहा है। लश्कर नाम के स्लीपर सेल की तलाश में वो है। वो कई लोगों की पूछताछ करता है, जिनका इस हमले में हाथ हो सकता है। पर इन सबके पीछे जो मुख्य दिमाग है, वो किरदार शायद जैकी श्रॉफ निभा रहे हैं। ये किरदार भारत के बाहर रह कर काम कर रहा है।

सूर्यवंशी इस मिशन में अपने आप को इतना उलझा लेता है के उसके अपने बच्चे की जान जोखिम में गिर जाती है। कटरीना कैफ सूर्यवंशी की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। सूर्यवंशी सिंघम और सिम्बा (रणवीर सिंह) को इस मिशन में जोड़ लेता है। पर क्या ये तीनो मिलकर समय पर इस हमले को रोक पाते हैं? बिलकुल। पर इस बीच कुछ कार का हवा में उछलना और धमाके तो ज़रूर होंगे।

अक्षय टॉम क्रूज़ की भांति हेलीकॉप्टर स्टंट करते नज़र आ रहे हैं। देवगन और रणवीर सिंह दोनों को हीरो के भांति स्लो मोशन एंट्री में दर्शाया गया है। उनके आने पर ज़बरदस्त पार्श्वसंगीत बड़ी आवाज़ में बजता है।

इस शैली की फ़िल्मों के भांति सूर्यवंशी में भी परिचित खलनायक है। पर हाल ही में दिल्ली में हुई सार्वजनिक हिंसा को देखते हुए फ़िल्म में धार्मिक तनाव को कैसे दर्शाया गया है, ये देखना भी औत्सुक्यपूर्ण होगा।

फ़िल्म २४ मार्च को प्रदर्शित हो रही है। ट्रेलर यहाँ देखें और हमें बताएं क्या आप ये फ़िल्म देखना पसंद करेंगे?

Related topics

Trailer review