सूर्यवंशी के ट्रेलर लॉंच के दौरान निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा के हमें शांतता बनायीं रखनी होगी और हालात को सुधरने देना होगा।
सब के लिए यही अच्छा होगा के दिल्ली में हुई हिंसा पर इस समय चुप रहें, बोले रोहित शेट्टी
मुम्बई - 04 Mar 2020 18:00 IST
Updated : 18:00 IST


Shriram Iyengar
अपनी आगामी फ़िल्म सूर्यवंशी के ट्रेलर लॉंच के दौरान निर्देशक रोहित शेट्टी हाल ही में दिल्ली में हुई हिंसा पर बोलने के मूड में नज़र नहीं आये।
अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अजय देवगन, रणवीर सिंह, करण जोहर के साथ शेट्टी मंच पर उपस्थित थे। उन्होंने कहा, "हमारे लिए सबसे अच्छी चीज़ होगी के हम शांत रहें।"
पत्रकार द्वारा इस हिंसा पर उनके विचार पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "ये थोड़ा गंभीर विषय है। कई लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं। हमारे लिए सबसे अच्छी चीज़ ये होगी के हम शांत रहें। हमारे अधिकारी, सरकार इस पर काम कर रहे हैं।"
शेट्टी ने कहा के मुम्बई में फ़िल्म इवेंट के माहौल में आराम से बैठ कर इस मुद्दे पर बात करना गलत होगा। "मुम्बई में हम इस तरह से किसी इवेंट में या मस्ती भरे माहौल में इस विषय पर बात नहीं कर सकते। अच्छा होगा के हम शांत रहें। अगर लोग इस विषय पर बात करते रहेंगे तो बातें और उलझती जाएंगी।"
दिल्ली में २३ फरवरी से उत्तरपूर्व भाग से ये हिंसा शुरू हुई। इस हिंसा में ४६ लोगों की जाने गयी और २०० से ज़्यादा लोग घायल हुए। अब तक ६३० लोगों को पकड़ा जा चूका है और दिल्ली पुलिस द्वारा १२३ एफआईआर दर्ज कराई गयी हैं।
शेट्टी ने आगे कहा, "मैं इस पर आसानीसे भाषण दे सकता हूँ। इससे मुझे सोशल मिडिया पर थोड़ी वाहवाही मिल जाएगी। पर अच्छा होगा के हम शांत रहें। जो लोग इसे सह रहें हैं, उनकी मुश्किलें हल होनी चाहिए। तब हम इस मुद्दे पर अपने विचार रख सकते हैं।"
शेट्टी की फ़िल्म में अक्षय कुमार एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड का नेतृत्व कर रहे पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहें हैं और मुम्बई पर होनेवाले एक और आतंकी हमले को रोकने की कोशिश कर रहें हैं।
फ़िल्म में कटरीना कैफ और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका निभा रहें हैं। अजय देवगन और रणवीर सिंह फ़िल्म में मेहमान भूमिका में नज़र आएंगे। सूर्यवंशी का निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ और धर्मा प्रॉडक्शन्स मिलकर कर रहे हैं। फ़िल्म २४ मार्च को प्रदर्शित होगी।