स्थिति में बहुत जल्द कोई सुधार होने के आसार नज़र नहीं आ रहे, इसलिए दोनों फ़िल्मों के बॉक्स ऑफिस पर बुरा असर होने की संभावना है।
बॉक्स ऑफिस – अंग्रेज़ी मीडियम, बाग़ी ३ पर कोरोना वायरस का परिणाम
मुम्बई - 17 Mar 2020 20:56 IST


Our Correspondent
कोरोना वायरस का डर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसका बॉक्स ऑफिस की कमाई पर भी असर साफ़ नज़र आ रहा है। कई राज्यों के आदेशनुसार अब देश के ६०% थिएटर्स बंद किये गए हैं।
ऐसी परिस्थितियों में किसी फ़िल्म से अच्छे या साधारण कमाई की भी अपेक्षा करना सही नहीं होगा। अंग्रेज़ी मीडियम भी इसमें अपवाद नहीं है। इरफ़ान खॉं, राधिका मदान और करीना कपूर खॉं की इस फ़िल्म ने अपने पहले वीकेंड में रु९ करोड़ की कमाई की है।
होमी अडजानिया द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने पहले दिन रु४ करोड़ नेट कमाई की। साधारणतः शनिवार और रविवार को फ़िल्म की कमाई बढ़ जाती है। पर कोरोना वायरस के बढ़ते डर से अगले दो दिन कमाई के आंकड़े निचे उतरते गए। शनिवार को फ़िल्म ने रु२.७५ करोड़ नेट तो रविवार को रु२.२५ करोड़ नेट कमाई की।
हमारे ट्रेड सूत्रों के अनुसार अंग्रेज़ी मीडियम रु३५ करोड़ की लागत से बनाई गयी है।
पिछले सप्ताह बाग़ी ३ का व्यवसाय भी इन परिस्थितियों का शिकार हुआ। पहले सप्ताह रु८६.७३ करोड़ नेट कमाई करने के बाद फ़िल्म ने दूसरे वीकेंड में रु ५.७५ करोड़ नेट कमाई की। बाग़ी ३ की अब तक की कुल कमाई रु९२.४८ करोड़ नेट हो चुकी है। फ़िल्म लगभग रु१०० करोड़ की लागत से बनाई गयी है।
इन परिस्थितियों में बहुत जल्द कोई सुधार आने का कोई अन्देशा नहीं है और इसका गहरा असर दोनों फ़िल्मों की कमाई पर होगा ये स्पष्ट है।