{ Page-Title / Story-Title }

News Hindi

एम एस धोनी (२०१६) के नायक सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, फ़िल्म इंडस्ट्री और देश सदमें में

Read in: English


नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित छिछोरे (२०१९) में सुशांत सिंह राजपूत को आखरी बार फ़िल्मी परदे पर देखा गया।

Our Correspondent

एम एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी (२०१६) के स्टार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने १४ जून को मुम्बई के अपने घर में अपनी जीवनयात्रा को विराम दिया। वे ३४ वर्ष के थे।

घर में उनका मृत शरीर लटके हुए अवस्था में पाया गया। उनके पार्थिव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया।

सुशांत सिंह राजपूत ने हिंदी धारावाहिक किस देश में है मेरा दिल (२००८) के साथ अपना अभिनय सफर शुरू किया। पवित्र रिश्ता (२००९) इस धारावाहिक से उन्हें बेहद लोकप्रियता प्राप्त हुई। उनका किरदार मानव काफ़ी पसंद किया जाने लगा, खास कर महाराष्ट्र में उनके काफ़ी फैन्स थे।

काय पो चे! (२०१३) जैसी सराहनीय और लोकप्रिय फ़िल्म के साथ उनका हिंदी फ़िल्मों में अभिनय सफर शुरू हुआ। शुद्ध देसी रोमांस (२०१३) और डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी! (२०१५) जैसी फ़िल्मों में उनके अभिनय की भी काफ़ी प्रशंसा हुई।

पर देशभर में उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई वो एम एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी (२०१६) इस बायोपिक से। ये फ़िल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित छिछोरे (२०१९) में राजपूत को आखरी बार फ़िल्मी परदे पर देखा गया। गौर करें के ये फ़िल्म आत्महत्या के विषय से जुडी है। इस फ़िल्म को काफ़ी सराहना मिली तथा बॉक्स ऑफिस पर भी ये फ़िल्म सफल रही।

तरुण मनसुखानी की लंबे अरसे से बन रही ड्राइव (२०२०) राजपूत की प्रदर्शित हुई आखरी फ़िल्म है। यह फ़िल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित की गयी।

पिछले सप्ताह राजपूत की भूतपूर्व मैनेजर दिशा सालियन ने भी मुम्बई में आत्महत्या की थी। ८ जून की रात अपनी बिल्डिंग से कूद कर उन्होंने अपनी जान दी।

Related topics