तनिष्क बागची द्वारा संगीतबद्ध इस रीमेक को रोमी ने गाया है।
शुभ मंगल ज़्यादा सावधान का गाना 'गबरू' – यो यो हनी सिंह के मूल गाने के इस रीमेक में आयुष्यमान खुराणा प्यार के लिए लड़ रहे हैं
मुम्बई - 28 Jan 2020 21:01 IST


Sonal Pandya
आयुष्यमान खुराणा कार्तिक के किरदार में एक शादी में सेक्सी एंट्री लेते हैं। शुभ मंगल ज़्यादा सावधान (२०२०) के पहले गाने 'गबरू' में उनकी ऐसी ही ज़बरदस्त एंट्री दर्शायी गयी है। शादी के माहौल में सभी लोग मौजूद हैं और वहीं कार्तिक अमन त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) से अपने प्यार का ज़ाहिर ऐलान करता है।
अमन का परिवार इस इकरार को समझ नहीं पाता है और अमन के पिता (गजराज राव) उन दोनों को अलग करने का प्रयास करते हैं। पर अमन सबके सामने कार्तिक को किस करता है। यो यो हनी सिंह के मूल गाने को गायक रोमी ने गाया है।
तनिष्क बागची फिर एक बार नया पंजाबी रीमेक लेकर आये हैं। इस रीमेक के बीट्स शार्प हैं और रोमी की आवाज यहाँ जच रही है। गाने के नए बोल को वायु ने लिखे हैं जो की इस गे लव स्टोरी में आसानीसे फिट हो रहे हैं।
हितेश केवल्य द्वारा निर्देशित शुभ मंगल ज़्यादा सावधान २१ फरवरी को प्रदर्शित हो रही है। नया और मूल गाना यहाँ देखें और हमें बताये क्या आप यह फ़िल्म देखना पसंद करेंगे?