{ Page-Title / Story-Title }

News Hindi

कनु बहल की राहुल रॉय अभिनीत आग्रा की शूटिंग पूरी हो गई

Read in: English


यूडली फ़िल्म्स द्वारा निर्मित इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की गयी और इसी वर्ष यह फ़िल्म प्रदर्शित होगी।  

राहुल रॉय के साथ कनु बहल

Sonal Pandya

निर्देशक कनु बहल, जिनकी पुरस्कृत शॉर्ट फ़िल्म बिन्नू का सपना हाल ही में मुबी इंडिया पर दिखाई गयी, उनकी आग्रा (२०२०) फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फ़िल्म में राहुल रॉय और प्रियंका बोस मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

बहल ने उत्तर प्रदेश में इस फ़िल्म की शूटिंग की। फ़िल्म इसी वर्ष प्रदर्शित हो रही है। बतौर निर्देशक तितली (२०१५) बहल की पहली फ़िल्म थी।

अपने अधिकृत निवेदन में बहल ने कहा, "किसी परिवार के लैंगिक व्यवहार की परिभाषा को आग्रा में विस्तृत रूप में समझने की कोशिश की गयी है, जिसमे उन्हें चार दीवारी की उपलब्ध जगहों पर जबरन निर्भर रहना पड़ता है। इसके परिणाम स्वरुप विशिष्ट तरह का लैंगिक तनाव या दबाव भारत के छोटे शहरों में देखा जाता है, जिसमे हम पले बढे हैं।

"आग्रा में लैंगिकता और जगह की मानसिकता को समझने की कोशिश है। हमारे जैसे देश में, जहाँ करोडो लोग रह रहे हैं, वहाँ ऐसी कमी की वजह से जीने के सलीके में क्या फर्क पड़ता है, उसको भी दर्शाया गया है। यूडली फ़िल्म्स इस प्रोजेक्ट में हमारे साथ है,जिससे अर्थपूर्ण सिनेमा के प्रति हमारा विश्वास और दृढ़ हुआ जो एक ही समय में अलग भी है और आज के समय से जुड़ा हुआ भी।"

निर्माता सिद्धार्थ आनंद कुमार ने कहा, "आग्रा एक साहसिक कहानी है। ये अस्वस्थ करती है, और आपको अन्तर्मुख कर विकृति की तह तक सोचने पर मजबूर करती है, जिस विकृति में हम शायद कभी पड़ सकते हैं जब हम छोटीसी जगहों में रहते हैं। और इसके लिए कनु बहल जैसे निर्देशक ही चाहिए जिनका नज़रिया इस तरह की जटिल कहानी को स्क्रीन पर ला सके। ये स्टोरीटेलिंग बिलकुल अलग है और निडर सिनेमा की पहचान है, जिससे जुड़कर हमें गर्व महसूस हो रहा हैं।"

रॉय और बोस के अलावा इस फ़िल्म में मोहित अगरवाल, रूहानी शर्मा, विभा छिबर, सोनल झा और आंचल गोस्वामी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म आग्रा और इसके आसपास के इलाकों में शूट की गयी है। फ़िल्म इसी वर्ष प्रदर्शित हो रही है।

Related topics