इस फ़िल्म के निर्देशक हैं चक रसेल जिनको हॉलीवुड की द मास्क (१९९४) और द स्कॉर्पियन किंग (२००२) जैसी फ़िल्मों के लिए जाना जाता है।
विद्युत जमवाल जंगली के एक्शन से भरपुर विडिओ में बने है जंगली निवासी
Mumbai - 06 Mar 2019 19:08 IST


Keyur Seta
अभिनेता विद्युत जमवाल फिर एक बार ऐसे एक्शन के साथ आये हैं जो सिर्फ़ वे निभा सकते हैं। उनकी पिछली फ़िल्में कमांडो (२०१३) और कमांडो २ (२०१७) में उन्होंने अपने एक्शन का लोहा मनवाया था। अब जंगली के साथ वापसी करते हुए उन्होंने जानवरों जैसे अद्भुत एक्शन दृश्यों में फिर एक बार वही कमाल दिखाया है।
निर्माताओंने विद्युत के कठिन शारीरिक प्रशिक्षण की तैयारी का विडिओ जारी किया है। ये विडिओ फ़िल्म के ही दृश्यों से बनाया है, जिससे इसे टीज़र भी कहा जा सकता है।
इस ४० सेकंड के विडिओ में विद्युत अकेले ही जंगल में दिखते हैं। वे बाइक को तेज़ गतीसे चलाते हुए दिखते हैं। उनके करतब, खास कर पानी के अंदर के करतब, को देख कर आप अवाक रह जाएंगे। कुछ दृश्यों में वे जानवरों की तरह ही हरकतें करते हैं, जिससे उनमे और जंगल में एकरूपता नज़र आती है।
इन दृश्यों की सिनेमैटोग्राफी कमाल की है। संस्कृत मंत्रोंं के उच्चारण से विडिओ में रोमांच उत्पन्न होता है।
जमवाल के करतब फ़िल्म के प्रति हमारी उत्सुकता बढ़ाने के लिए काफ़ी हैं। जमवाल फ़िल्म में जानवरों के डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने पिता के एलीफैंट रिज़र्व (हाथियों को सँभालने के लिए बनाया गया प्रोजेक्ट) में वापस आते हैं।
इस फ़िल्म का निर्देशन किया है चक रसेलने जिनको द मास्क (१९९४) और द स्कॉर्पियन किंग (२००२) जैसी हॉलीवुड फ़िल्मों के लिए जाना जाता है। फ़िल्म में अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
जंगली ५ अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फ़िल्म का पहला ट्रेलर ६ मार्च को प्रदर्शित किया जायेगा। फ़िल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्सने किया है। विडिओ यहाँ देखें।