प्रियंका ने उषा जाधव, राजेश्वरी सचदेव और सचिन खेडेकर अभिनीत अपनी आगामी मराठी फ़िल्म का पोस्टर जारी किया।
प्रियंका चोप्डा और अरुणा राजे की मराठी फ़िल्म फायरब्रैंड २२ फरवरी से नेटफ्लिक्स पर
Mumbai - 08 Feb 2019 4:26 IST


Our Correspondent
अभिनेत्री प्रियंका चोप्डा के पर्पल पेबल बैनर तले निर्मित आगामी मराठी फ़िल्म फायरब्रैंड २२ फरवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित हो रही है।
प्रियंका ने ट्विटर के माध्यम से फ़िल्म के पोस्टर को साँझा किया और फ़िल्म की अधिकृत घोषणा भी की।
“पॉवरफुल और महत्वपूर्ण। अरुणा राजे निर्देशित हमारी लेटेस्ट फ़िल्म के लिए यही दो शब्द हैं। ये सकारात्मक फ़िल्म है जिसे दुनियाभर के दर्शकोंने देखना चाहिए। मुझे गर्व है के फायरब्रैंड २२ फरवरी से नेटफ्लिक्स पर आ रही है। मैं उत्सुक हूँ के आप सब इसे देखेंगे,” प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा।
Powerful and pivotal. Two words that best describes our latest @PurplePebblePic project by @aruraje. It's an optimistic story that needs to be watched by audiences far and wide. I'm proud to bring #Firebrand22Feb to @NetflixIndia...Can't wait for you guys to watch it! pic.twitter.com/znwF2AzkCR
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 6, 2019
इस फ़िल्म का निर्देशन किया है वरिष्ठ लेखिका-निर्देशिका अरुणा राजे ने। इससे पूर्व रिहाई (1988), सितम (1984) और गहराई (1980) जैसी ऑफबीट फ़िल्मों का निर्देशन वे कर चुकी हैं।
आजके आधुनिक युग में रिश्तों के बनने बिगड़ने के विषय को उजागर करती फ़िल्म फायरब्रैंड में सचिन खेडेकर, राजेश्वरी सचदेव, उषा जाधव तथा गिरीश कुलकर्णी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
पोस्टर में सचिन खेडेकर और राजेश्वरी सचदेव कानूनन् मदद की तलाश में दिख रहे हैं। उषा जाधव एक सफल वकील सुनंदा राउत की भूमिका निभा रही हैं और गिरीश कुलकर्णी उनके पति का किरदार निभा रहे हैं।
प्रियंकाने इससे पूर्व राष्ट्रिय पुरस्कार प्राप्त वेंटिलेटर (2016) तथा काय रे रास्कला (2017) इन दो मराठी फ़िल्मों का निर्माण किया है।
उनका बतौर अभिनेत्री अगला हॉलीवुड प्रोजेक्ट इज़ंट इट रोमैंटिक 28 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित हो रहा है।