{ Page-Title / Story-Title }

News Chinese Hindi

श्रीदेवी की आखरी फ़िल्म मॉम चीन में २२ मार्च को प्रदर्शित होगी

Read in: English | Marathi


पिछले वर्ष २४ फरवरी को श्रीदेवी की दुबई में दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुयी थी।

Our Correspondent

वर्ष २०१९ में चीन में प्रदर्शित हो रही पहली भारतीय फ़िल्म होगी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की आखरी फ़िल्म मॉम (२०१७)। निर्देशक रवी उद्यावर की यह बदले की कहानी २२ मार्च को चीन में प्रदर्शित हो रही है और इसे झी स्टुडिओज़ इंटरनैशनल प्रस्तुत कर रहे हैं।

पिछले वर्ष १० भारतीय फ़िल्में चीन में प्रदर्शित हुई थीं। इनमे बजरंगी भाईजान (२०१५), सुलतान (२०१६), सीक्रेट सुपरस्टार (२०१७), हिंदी मीडियम (२०१७), बाहुबली – द कन्क्लूजन (२०१७), टॉयलेट – एक प्रेम कथा (२०१७), हिचकी (२०१७), १०२ नॉट आउट (२०१८), पैड मैन (२०१८) और ठग्ज़ ऑफ़ हिंदोस्तान (२०१८) शामिल थीं।

मॉम श्रीदेवी की आखरी फ़िल्म थी। श्रीदेवी का २४ फरवरी २०१८ को दुबई में अकस्मात डूबने की वजहसे दुर्भाग्यपूर्ण देहांत हुआ था।

उन्होंने फ़िल्म में आर्या (साजल अली) की सौतेली माँ का किरदार निभाया था। आर्या का उसके सहपाठक द्वारा घृणास्पद बलात्कार किया जाता है और उसे मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। एक डिटेक्टिव (नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी) और सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (सी बी आई) के अफसर (अक्षय खन्ना) की मददसे देवकी (श्रीदेवी) आर्या को इंसाफ दिलाती है।

उनके मृत्यु पश्चात उन्हें इस फ़िल्म के लिए सर्वोत्तम अभिनेत्री के राष्ट्रिय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके कार्यकाल में पहली बार उन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

Related topics