अपने पहले इंटरनैशनल प्रोजेक्ट पर काम करने पंकज त्रिपाठी बैंकॉक गए हैं।
नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फ़िल्म ढाका में पंकज त्रिपाठी दिखेंगे ख्रिस हेम्ज़वर्थ के साथ
Mumbai - 13 Feb 2019 3:40 IST


Our Correspondent
पंकज त्रिपाठी इस समय सातवे आसमान पर हैं। कबीर ख़ाँ की फ़िल्म '83 से जुड़ने के बाद अब पंकज त्रिपाठी हॉलीवुड स्टार ख्रिस हेम्ज़वर्थ के साथ नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फ़िल्म ढाका में काम कर रहे हैं।
हेम्ज़वर्थ पिछले वर्ष सैम हरग्रेव के फ़िल्म शूट के लिए भारत आये थे जिसमे मनोज बाजपयी और रणदीप हूडा जैसे भारतीय कलाकार भी काम कर रहे थे। हेम्ज़वर्थने मुंबई और अहमदाबाद में शूटिंग की थी।
अभिनेता पंकज त्रिपाठीसे जुड़े नजदीकी सूत्रों के अनुसार पंकज शूटिंग के लिए बैंकॉक, थाईलैंड, गए हैं। कहा जा रहा है के पंकज इस फ़िल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं तथा वे ख्रिस हेम्ज़वर्थ के साथ काम करते नज़र आएंगे।
मार्वल फ्रैंचाइज़ में सुपरहीरो थॉर की भूमिका से हेम्ज़वर्थ को दुनियाभर में बेहद लोकप्रियता मिली है। ढाका ये पंकज त्रिपाठी की पहली इंटरनैशनल फ़िल्म है।
पंकज को अनुराग कश्यप के गैंग्ज़ ऑफ़ वासेपुर (2012) फ्रैंचाइज़ से पहचान मिली जिसमे उन्होंने सुलतान कुरैशी की भूमिका निभाई थी। न्यूटन (2017), बरेली की बर्फी (2017) और गुडगाँव (2017) जैसी फ़िल्मों में अपने बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बनाया है।
अमेज़ॉन प्राइम विडिओ पर आयी ओरिजिनल वेब-सीरीज़ मिर्ज़ापुर (2018) में कालीन भैया की मुख्य भूमिका में भी वे नज़र आये थे।