502 Bad Gateway

कलंक ट्रेलर – देश के विभाजन की पार्श्वभूमि में खिल रही है वरुण धवन, आलिया भट्ट की अनोखी प्रेम कहानी

{ Page-Title / Story-Title }

News Hindi

कलंक ट्रेलर – देश के विभाजन की पार्श्वभूमि में खिल रही है वरुण धवन, आलिया भट्ट की अनोखी प्रेम कहानी

Read in: English | Marathi


फ़िल्म का ट्रेलर प्यार के अनोखे रंगों को दर्शाता है जहाँ किरदार प्यार और आदर के बीच फसे हुए हैं। अभिषेक वर्मन निर्देशित यह फ़िल्म १७ अप्रैल को प्रदर्शित होगी।

Shriram Iyengar

करण जोहर मानवीय भाव भावनाएं और रिश्तों के अनोखे बंधन को दर्शाने में हमेशा उत्सुक होते हैं, जिस तरह उन्होंने कभी अलविदा न कहना (२००६) में दर्शाया था। इस बार वे एक निर्माता के रूप में फिर एक बार ऐसी ही अनोखी कहानी लेकर आये हैं।

धर्मा प्रॉडक्शन्स की आगामी पेशकश कलंक में निर्देशक अभिषेक वर्मन ने वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर तथा सोनाक्षी सिन्हा के किरदारों के एक दूसरे में फसे गहरे रिश्तों को खोजने की कोशिश की है।

फ़िल्म का प्रॉडक्शन डिज़ाइन तथा इसका दृश्यांकन खूबसूरत है और इसकी भव्यता ट्रेलर में साफ़ नज़र आती है।

ये कहानी मुख्य रूप से देव (आदित्य रॉय कपूर), रूप (आलिया भट्ट) और ज़फर (वरुण धवन) की है। ट्रेलर से पता चलता है के देव की शादी सत्या (सोनाक्षी सिन्हा) से हुई है लेकिन किसी कारण उसे, मजबूरन, रूप से दूसरी शादी करनी पड़ती है।

सिन्हा का किरदार कहता है, "ये काम अपनी हयात में न कर पायी, तो मरने के बाद भी पछताऊंगी।" इस संवाद से उसकी असहायता प्रकट होती है। इसी लिए शायद देव भी रूप से कहता है के उनके रिश्ते में आदर होगा, प्यार नहीं। इससे रूप धीरे धीरे ज़फर की तरफ आकर्षित होती है और वहीं से संघर्ष शुरू होता है।

वर्मन की फ़िल्म का ट्रेलर नाट्यमयता ते भरपूर है जो फ़िल्म के संवाद और महत्वपूर्ण दृश्यों की झलकियों से अधिक रोचक लगता है।

ट्रेलर में प्यार के अनोखे रंगों के नज़ारे फ़िल्म से उम्मीदे बढ़ाता है, क्यूंकि यहाँ किरदार प्यार और आदर के बीच फसे हुए हैं।

देव का रूप के प्रति अपने प्यार को जानना मगर फिर भी उसे ज़फर से मिलने के लिए अंत में मदद करना, ये जाना पहचानासा दृश्य है। एक छोटा सा दृश्य और भी है, जहाँ देव और ज़फर हसी मज़ाक करते नज़र आते हैं। यहाँ दोनों के बीच संबंधों को भी देखा जा सकता है।

ट्रेलर की शुरुवात में आलिया का संवाद गौर करने लायक है। रूप कह रही है, "मेरे गुस्से में लिए गए एक फैसले ने हम सबकी ज़िंदगी बदल दी।" शायद इसका संबंध रूप का देव के साथ शादी करने के फैसले से हो सकता है।

माधुरी दीक्षित नेने की बहार बेग़म ऐसे फैसलों से कई बार रूबरू हो चुकी है ऐसा उनके दृश्य से प्रतीत होता है।

वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर तथा आलिया भट्ट ट्रेलर में प्रभावी हैं। कुणाल केमू विभाजन के समय के दंगो में नज़र आते हैं। संजय दत्त थोड़े से अलग थलग लगते हैं, पर यूँ लगता है के फ़िल्म में उनका भी अहम किरदार है।

जिस भव्यता से फ़िल्म को शूट किया गया है तथा इसकी अनोखी प्रेम कहानी फ़िल्म की उत्सुकता को बढाते हैं। अभिषेक वर्मन निर्देशित कलंक १७ अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। ट्रेलर यहाँ देखें।

Related topics

Trailer review